बलिया : बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर

बलिया : बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर

बैरिया, Ballia News : बैरिया रेवती मार्ग पर गंगा पाण्डेय के टोला के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने  टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सहतवार निवासी राजेश गुप्ता (35) तथा संदेश गुप्ता (28) बाइक से पैसे की वसूली करने के लिए बैरिया आ रहे थे।गंगा पाण्डेय के टोला के पास सामने से आ रहे तेज बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर दुर्जनपुर निवासी शिव कुमार वर्मा (18) और राजेश वर्मा (30) मूनछपरा जा रहे थे। हादसे में संदेश गुप्ता तथा राजेश वर्मा व शिव कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ई-रिक्शा से स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भिजवाया और उनके परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर तीनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे