Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना 13 मार्च, पढ़ें दैनिक राशिफल

Today's horoscope

Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना 13 मार्च, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज आप काफी ख़ुशी का अनुभव करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आप  इमोशनल भी हो सकते हैं, लेकिन ये सब ख़ुशी में होगा। आज आपके जीवन में प्यार के अंकुर फिर फूट सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। खर्च की अधिकता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा वालों को सम्मान मिल सकता है।  कुलमिलाकर यह बहुत अनुकूल समय है। इसका पूरा लाभ उठाएं। 

वृषभ
आज आपके व्यवहार में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। लेकिन ये पॉजिटिव होगा। यदि आप काम पर गंभीरत दिखाएंगे, तो नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। दिन को शानदार बनाने के लिए प्लान बनाएं। कोई भी काम जल्दबाजी और बिना सोचे समझे नहीं करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दिलो-दिमाग में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें। ऐसे लोगों से दूरी बना लें, जो रास्ते से भटकाना चाहते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा। धन को लेकर चिंता सता सकती है। 

मिथुन
आज का दिन शानदार जा सकता है। मूड आध्यात्मिक रहेगा। समय आपके अनुकूल है। यकीनन, यह आपके लिए एक अच्छा दिन है। आज कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने आस-पास के लोगों से घनिष्ठता रहेगी। आलस को हावी नहीं होने दें अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकते हैं। साथी से तालमेल बढ़िया रहेगा। शॉपिंग में खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

यह भी पढ़े बलिया : सरकारी गेहूं क्रय केद्रों के प्रति दिलचस्पी नहीं ले रहे किसान, सामने आ रही ये वजह

कर्क
आज आपको बहुत समय बाद परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप खुद को बाहरी दुनिया से दूर रखेंगे। ये कभी कभार के लिए सही है, लेकिन पूरी तरह से कट जाना भी अच्छा नहीं होगा। निजी जीवन में तालमेल बना रहेगा। बॉस की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ को लेकर चौकन्ना रहें। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े बिहार पुलिस में एक सर्टिफिकेट पर 41 साल नौकरी करते रहे फुफेरे भाई, रिटायरमेंट के बाद खुला राज

सिंह
आज आप ऐसा काम करना पसंद करेंगे, जिसके करने से आपको खुशी मिलती है। आज आपको लोन लेना पड़ सकता है। लेकिन उतना ही लोन लें, जितने की जरूरत है। अपना बजट बनाकर चलें। प्रेमी जोड़े करीब आ सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेश से जुड़े लोगों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। 

कन्या
आज आप काम-धंधे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपके साहस की सराहना होगी। आपके आस पास कुछ ऐसे लोग हैं, जो आपको आगे बढ़ता नहीं देख सकते। ये कौन हैं, इसकी पहचान जल्द कर लें। फायदे में रहेंगे। यदि आप संयम के साथ चलेंगे, तो अपने आप शत्रु अपना रास्ता बदल लेंगे। आज स्वास्थ्य और धन की स्थिति शानदार बनी हुई है। निजी जीवन में अनबन हो सकती है, लेकिन आपका सौम्य व्यवहार इसे बिगने नहीं देगा।

तुला
आज आप दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र सुनकर करें। पूरा दिन अच्छा बीतेगा। दिन धनदायक है। समय आपके पक्ष का है, इसलिए आर्थिक लाभ होने की संभावना है। 
स्वास्थ्य की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। दिन का लाभ लेने के लिए आज आप धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रयास करें। प्रेमी का साथ मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सोच समझकर खर्च करें। 

वृश्चिक
मकर राशि वालों के लिए दिन उत्तम है। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। काम में मन लगेगा, फिर भी उदासी रहेगी। किसी करीबी से बात करेंगे, तो आराम मिल सकता है। एक अच्छा दोस्त टॉनिक का काम करता है। कार्यक्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में लाभ होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आखिर में मुंह का खाएंगे। फिर भी अलर्ट रहें। दिन अच्छा बीतेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे। परिवार आपके साथ है। मुश्किल हालातों से निकलना आपको बखूबी आता है। आपकी सबसे बड़ी ताकत धैर्य है।  इसे बनाए रखें। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। दिन आज आपके फेवर में रह सकता है, लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यवसाय में दिन सामान्य रह सकता है। बचत पर फोकस करना जरूरी है।

मकर
आज आपके ऊपर काम का भार ज्यादा रहेगा, जिसके चलते थकावट महसूस कर सकते हैं। शाम तक परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। अपने कार्य को समय पर पूरा करने का भरपूर प्रयास करें। किसी करीबी का कॉल आपको रोमांटिक कर सकता है। शाम को छोटी-सी ट्रिप के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई दूर भी हो सकता है। विवाद से बचें और अच्छे समय का लाभ लें।

कुंभ
आज के दिन आप जितना संभव हो सके विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्नेह का संचार होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई आपके जीवन में दस्तक भी दे सकता है। पैसों को सोच समझकर खर्च करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। वाणी पर विशेष ध्यान देंने की आवश्यकता है।

मीन
आज के दिन आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है, इसलिए आप अपने आप को इसके लिए तैयार रखें। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। पैतृक संपति भी आज आपको बड़ा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी भी आज आपको कोई अप्रत्याशित लाभ दे सकता है। आपके रिश्ते में आज मजूबती आएगी। दूसरों की मदद करने से आपको लाभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सरकारी गेहूं क्रय केद्रों के प्रति दिलचस्पी नहीं ले रहे किसान, सामने आ रही ये वजह बलिया : सरकारी गेहूं क्रय केद्रों के प्रति दिलचस्पी नहीं ले रहे किसान, सामने आ रही ये वजह
बैरिया, बलिया : प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025 में गेहूं के खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए...
चंद्रशेखर हॉफ मैराथन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बनाई गई समितियां, बांटी गई अलग-अलग जिम्मेदारी 
बलिया में महिला से अनोखी उचक्कागिरी, गिरा नोट दिखाकर उड़ाया 1.5 लाख का गहना
बलिया पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक : अस्पतालों की व्यवस्था चाक-चौबंद करने का निर्देश, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस
शिक्षा के साथ अनुशासन और नैतिकता का भी संवर्धन करता हैं राधाकृष्ण एकेडमी : एडीएम
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ : शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,  हाथों में कलश ले झूम उठे श्रद्धालु
बलिया और गाजीपुर को राजधानी के लिए मिली स्पेशल ट्रेन, देखें समय-सारिणी और रूट