कृषि विभाग के गोदाम को प्रधान प्रतिधिनि ने जेसीबी मशीन से कराया ध्वस्त

कृषि विभाग के गोदाम को प्रधान प्रतिधिनि ने जेसीबी मशीन से कराया ध्वस्त

जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग
रसड़ा (बलिया) : बलिया जनपद के स्थानीय रसड़ा  विकास खंड के ग्राम सभा महतवार में वर्षों पूर्व से स्थित कृषि विभाग के गोदाम को वहां के प्रधान प्रतिनिधि ने ध्वस्त करा दिया है गया है। जिसके कारण लोगों में जहां रोष व्याप्त हो गया है वहीं इस करोड़ों रुपए की कीमती जमीन को कहीं भू माफिया हड़प न ले इसके लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इस संबंध में गांव के ही युवा समाज सेवी जितेंद्र पासवान ने गुरूवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि बिना किसी अनुमति के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लगभग 50 वर्षों से यहां स्थित कृषि विभाग के गोदाम को ध्वस्त करा दिया गया है। जब ग्राम प्रधान से पूछा जाता है कि इसे ध्वस्त करने का आदेश है या नहीं। इस पर कोई भी ठोस जबाब नहीं दिया  है। उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि कहीं इस सरकारी जमीन को बंदरबांट न कर दिया जाय। उन्होंने इसकी जांच कर भूमाफियाओं के उपर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार