बहू ने सास पर उठाया हाथ तो भड़क गया देवर, भाभी की  हत्या कर पहुंचा थाने

बहू ने सास पर उठाया हाथ तो भड़क गया देवर, भाभी की  हत्या कर पहुंचा थाने

मुरादाबाद : कटघर क्षेत्र के शरीफनगर (रहमतनगर) में मां पर हाथ उठाने पर भड़के देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करके घटना की पड़ताल करने में लगी है।

कटघर थाना क्षेत्र के शरीफनगर (रहमतनगर) में चार बच्चों की मां फरहीन से तीन महीने पहले मुहम्मद जाकिर हुसैन से शादी की थी। युवती के स्वजन ने बताया कि शादी करने से पहले जाकिर ने फरहीन से वादा किया था कि चारों बच्चों को भी साथ रखेगा। वह उससे बहुत प्यार करता है।

फरहीन का पहला निकाह मंसूर से कम उम्र में ही हाे गया था। उसने पति को छोड़कर फरहीन उसके दोस्त ज़ाकिर से निकाह कर लिया था। जाकिर का मंसूर के घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। तीन महीने बाद ही जाकिर के प्यार का भूत उतरा तो आए दिन परिवार में विवाद रहने लगा। फरहीन का जाकिर के स्वजन से आए दिन विवाद होने लगा। गृह कलेश से पूरा परिवार परेशान था।

यह भी पढ़े राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह

फरहीन जाकिर से अलग मकान लेकर रहने की बात करती थी। किसी को बात कोलेकर सास से विवाद होने पर फरहीन ने उसे भी थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्सा होकर गुलफाम ने चाकू से गोदकर फरहीन की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, हत्या के बाद आरोपित खुद ही थाने पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट