भीषण Road Accident : स्‍कूल जा रही तीन शिक्षिकाओं मौत, तीन घायल

भीषण Road Accident : स्‍कूल जा रही तीन शिक्षिकाओं मौत, तीन घायल

Accident in Kanpur : बिठूर थानाक्षेत्र स्थित मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जीटी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में तीन महिला टीचर्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती करवा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

ये हादसा बिठूर थानाक्षेत्र के नारामऊ के पास हुआ। उन्नाव से कार में सवार होकर टीचर्स पढ़ाने के लिए स्कूल जा रही थीं। कार जैसे ही नारामऊ के पास पहुंची, तभी बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे टीचर्स को बाहर निकाला। जिसमें एक महिला टीचर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।

मरने वाली तीनों टीचर्स उन्नाव की रहने वाली थीं। जिनका नाम ऋचा, अंजुला और अर्चना है। हादसे में बिल्हौर के गड़रानी के शिक्षक अशोक पांडेय भी घायल हुए हैं। जबकि एक बाइक सवार और कार चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया। अगर समय पर एम्बूलेंस आ जाती तो शाएद दो टीचर्स की जान बच सकती थी।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की मौत है, जबकि एक ड्राइवर हैलट में गंभीर है। वहीं, दो गंभीर घायल रामा अस्पताल मंधना में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक, कार उन्नाव की है और उसमें टीचर्स सवार थीं। बस चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों के परिवारवालों को सूचना देकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे