माफी मांगकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को पीट-पीट कर मार डाला

माफी मांगकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को पीट-पीट कर मार डाला

UP News : मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हलिया सोनकर बस्ती के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गयी। फिर, ट्रैक्टर चालक माफी मांग कर जाने लगा। इस पर बाइकर्स के परिजनों ने पीछा कर. बसुहरा के पास ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं, घटना से आक्रोशित चालक के परिजनों ने हलिया बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

लालगंज के मेवड़ी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक दिनेश कोल (25) ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। वह जैसे ही हलिया के सोनकर बस्ती पंहुचा, बस्ती निवासी पिंटू सोनकर की बाइक में टक्कर लग गई। इससे पिंटू घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक ने माफी मांगी। इसके बाद ट्रैक्टर लेकर जाने लगा। पिंटू के परिजनों ने बाइक से पीछा करते हुए चालक को दौड़ा लिया।

करीब तीन किलोमीटर दूर बसुहरा गांव के पास ट्रैक्टर को रोककर चालक की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी, जिससे चालक की मौत हो गई। इसके बाद पिंटू के परिजनों ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर खाई में ढकेल दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने हलिया थाने पर पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस हत्या का मुकदमा न दर्ज कर दुर्घटना की बात पर अड़ी रही। आक्रोशित परिजन थाना परिसर से शव लेकर जाने लगे।

यह भी पढ़े बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ परिजनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पुलिस को धक्का देते हुए शव को हलिया बाजार में लाकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी व तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय पहुंच गये और परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू