शाम को आनी थी बरात, दुल्हन प्रेमी संग फरार ; फिर...

शाम को आनी थी बरात, दुल्हन प्रेमी संग फरार ; फिर...

Jaunpur News : पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बरात आनी थी, उससे पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई। इससे परिवार के लोग परेशान हो गये। आनन-फानन में बारात पक्ष से बात कर परिजनों ने फरार युवती की मौसेरी बहन से उसी तिथि में शादी करायी। शादी संपन्न होने के बाद युवती के पिता ने शनिवार को थाने में एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। 
 
एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। गुरुवार को बारात आनी थी। सात फेरों के लिए मंडप को सजाया जा रहा था, लेकिन अलसुबह ही युवती गायब हो गई। घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो बारात पक्ष को फोन कर मामले की जानकारी दी गई।
 
हालांकि बात बिगड़ने से पहले ही दोनों पक्ष आपसी सहमति से स्थिति को सम्भाल लिया।जो युवती भागी थी, उसकी मौसेरी बहन से युवक की शादी उसी तिथि में करा दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव व अंतरजातीय होने के कारण उनके परिजन शादी को तैयार नहीं थे। नतीजतन  शादी के दिन ही दोनों फरार हो गए। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच  कर रही है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के शिक्षक ने निजी खर्चे से विद्यालय के बच्चों को दिया स्वेटर-टोपी और ड्रेस बलिया के शिक्षक ने निजी खर्चे से विद्यालय के बच्चों को दिया स्वेटर-टोपी और ड्रेस
बलिया : कुछ अच्छा करने के लिए बड़ी सोच और विज़न ज़रूरी है, जो पैसों से ज़्यादा अहम है। पैसा...
Good news for liquor Enthusiasts : बलिया में क्रिसमस और New Year पर देर रात तक खुलेंगी आबकारी दुकानें
24 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर बलिया में उबाल, फूंका गया मोहम्मद यूनुस का पुतला
विधायक खेल स्पर्धा : बांसडीह में खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह
बलिया में स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों के बीच मनी सेनानी भगवान देव सिंह की पुण्यतिथि
रेप केस में पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत