फंदे पर लटका था युवक का शव, जमीन पर पड़े थे मां-बेटे 

फंदे पर लटका था युवक का शव, जमीन पर पड़े थे मां-बेटे 

UP News : आगरा न्यू लायर्स कालोनी (न्यू आगरा) में शनिवार की रात पाइप व्यापारी तरुण चौहान ने अपनी मां और बेटे की हत्या कर मौत को गले लगा लिया। रविवार की सुबह नौकरानी पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकीं।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सूत्रों की माने तो तरुण के मोबाइल में सुसाइड से कई घंटे पहले बनाया एक वीडियो मिला है, जिसमें वह बोल रहा है कि डेढ़ करोड़ के कर्ज से परेशान होकर वह ऐसा कर रहा है। वह अपनी पत्नी को भी मारना चाहता था। पत्नी शनिवार की शाम ननद के साथ खाटू श्याम दर्शन करने चली गई थी। 

सुबह करीब आठ बजे गीता नाम की नौकरानी तरुण चौहान के घर पहुंची। वह करीब चार साल से वहां काम कर रही है। तरुण के पिता मान सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता थे। अप्रैल 2023 में उसकी मौत हो गई थी। गीता ने बताया कि तरुण की मां बृजेश देवी गठिया से पीड़ित थीं। वह उनका सभी काम कराती थी। सुबह वह आई तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। सीधे अम्मा के कमरे में पहुंची। आवाज लगाई। वह नहीं बोलीं। बिस्तर पर थीं। पास जाकर उसने उन्हें हिलाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह घबरा गई।

चीखते हुए बाहर निकली और पड़ोसियों को बताया कि अम्माजी नहीं रहीं। पड़ोसी आए। तरुण उर्फ जॉली को आवाज लगाई। पहली मंजिल पर उनका कमरा है। कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसी ऊपर गए। ऊपर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। एक कमरे में तरुण का शव फंदे पर लटका था, जबकि 12 वर्षीय बेटा कुशाग्र का शव उसके कमरे में पलंग पर था। बराबर में उल्टी पड़ी थी। नाखून नीले हो रहे थे।

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद मौके पर पहुंच गये। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। जिस कमरे में तरुण का शव लटका था उसके अंदर वाले कमरे में पुलिस को दो मोबाइल मिले। मोबाइल की जांच करने पर वीडियो मिला। छह मिनट के वीडियो में तरुण ने बताया कि वह आत्मघाती कदम क्यों उठा रहा है। वीडियो में वह अपनी मां, पत्नी और बेटे को मारने की बात भी बोल रहा था। पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी रजनी ननद गुंजन के साथ खाटू श्याम गई है। पुलिस ने उससे संपर्क किया। वह घर के आगरा के लिए वापस आ रही थी। सूचना पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार आ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा