छात्र की गोली से घायल शिक्षिका हार गई जिंदगी की जंग
On



बिजनौर : शहर के आरसीटीआई कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में गोली लगने से घायल शिक्षिका ने मेरठ के मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। 30 घंटे तक जिंदगी-मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार शिक्षिका को बचाया नहीं जा सका। मेरठ के मेडिकल कालेज में शुक्रवार रात आपरेशन हुआ। आपरेशन सफल रहा, लेकिन पेट में फंसी गोली नहीं निकल पाई। शिक्षिका को कई यूनिट खून भी चढ़ाया गया। उधर, गोली मारने के मामले में आरोपित पूर्व छात्र को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूर्व छात्र ने मारी क्लास में घुसकर गोली
शहर के मोहल्ला चौधरियान निवासी कोमल देवल को बुखारा रोड स्थित आरसीटीआई कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ाते समय पूर्व छात्र प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर थाना कोतवाली देहात ने कक्षा में घुसकर गोली मार दी थी। दोस्ती करने से इंकार करने पर आरोपित ने गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।
घायल की मां संगीता के तहरीर पर आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिक्षिका को मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात शिक्षिका को आपरेशन हुआ। तमाम कोशिश बेकार रही। शनिवार शाम पांच बजे के करीब मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में शिक्षिका ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर के बाद पसरा मातम
मेडिकल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से परिजन में मातम परस गया है। उनका रो-रोकर बुरा है। आरोपित प्रशांत को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि केस को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 07:01:02
मेषरचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। संतान...


Comments