एनएच पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक दंपती की मौत, मचा कोहराम

एनएच पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक दंपती की मौत, मचा कोहराम

Mathura News : दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित नरहोली पुल पर रविवार शाम स्कूटी सवार शिक्षक दंपती की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। दंपती आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर गांव के निवासी थे, जो वर्तमान में आनंदलोक कॉलोनी में रहते थे। हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए परिजनों को सूचित किया।

जगबीर सिंह (40) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी बेनीपुर, बरहन, आगरा हाल निवासी आनंदलोक कॉलोनी, गोवर्धन रोड पर पत्नी अंजू देवी (35) के साथ रहते थे। दोनों स्कूटी पर सवार होकर मथुरा से आगरा की ओर किसी काम से जा रहे थे। नरहोली पुल के पास पीछे से आए ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस को उनके पास से मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर परिजनों का नंबर जुटाया।

इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि जगबीर सिंह अलीगढ़ के इगलास स्थित विजय इंटर कॉलेज में तैनात थे। उनकी पत्नी अंजू कुमारी प्राइमरी विद्यालय दिसावर, सादाबाद, हाथरस में तैनात थीं। इनके दो बच्चे कुमारी अवनी करीब 8 साल की और कुमारी अन्वी करीब 5 साल की हैं। परिजनों के मथुरा आने पर अन्य जानकारी हो सकेगी कि दंपती कहां और क्यों जा रहा था। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा