हल्दी रस्म के दौरान दबिश देना पड़ा महंगा, कोतवाल सस्पेंड

हल्दी रस्म के दौरान दबिश देना पड़ा महंगा, कोतवाल सस्पेंड

गोंडा : शादी में हल्दी रस्म के दौरान दबिश देने वाले कोतवाल मनकापुर को सस्पेंड कर दिया गया है। दो पक्षों के विवाद में कोतवाल राजकुमार सरोज पर एकपक्षीय कार्रवाई करने के गंभीर आरोप है। एसपी विनीत जायसवाल ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए मनकापुर कोतवाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए है।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव के मजरा शेखपुरवा निवासी मोहम्मद शाद ने एसपी विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके बहन की शादी है। इसी बीच गुरुवार को कोतवाली मनकापुर पुलिस लेनदेन के विवाद में उस वक्त मेरे घर पर दबिश दी, जब मेरी बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी। यही नहीं,  दबिश के दौरान पुलिस मेरे छोटे भाई मोहम्मद शाकिब शेख को जबरन पकड कर कोतवाली ले गई और काफी देर तक कोतवाली में बैठाए रखा। इसके बाद एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए 151 सीआरपीसी के तहत चालानी रिपोर्ट बना दिया।

पीड़ित का कहना था कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन की खरीददारी को लेकर रूपये के लेनदेन का विवाद था। विपक्षी पीलखाना स्थिति मकान को बैनामा कराने का दबाव बना रहे थे। जबकि पीलखाना के मकान के लिए न तो कोई धनराशि ली गयी और न ही बैनामा करने की बात कही गयी थी।विपक्षी गलत आरोप लगाकर पुलिस की मदद से मकान बैनामा करा लेना चाहता था। शिकायत पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीओ मनकापुर को सौंपी। जांच के बाद पूरे मामले में मनकापुर कोतवाल दोषी पाए गए। एसपी ने मनकापुर कोतवाल पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया। 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक