बेटी की मौत से खफा मायके वालों ने फूंका घर, जिंदा जले सास-ससुर

बेटी की मौत से खफा मायके वालों ने फूंका घर, जिंदा जले सास-ससुर

UP News :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला की घर में संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों नो हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के मायके वालों ने उसकी ससुराल के घर में आग लगा दी। घर में उस समय 7 लोग थे। घटना में सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हो गई। 5 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। ससुरालजनों पर बहू की हत्या करने का आरोप था। हालांकि पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि बहू की हत्या थी या सुसाइड ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी पिछले वर्ष फरवरी में मुट्ठीगंज के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद केसरवानी के पुत्र अंशु के साथ हुई थी। सोमवार रात लगभग 11 बजे लड़की पक्ष को ससुरालियों द्वारा सूचना दी गई कि अंशिका ने दोपहर तीन बजे घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। अंशिका का शव देख कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इन लोगो ने इसी बीच मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और चार मंजिला मकानमें फैल गई।

मकान के अंदर कई लोग आग की लपटों से घिर गए। पुलिस ने आग की लपटों के बीच फंसे पांच लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी ओर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तीन बजे के बाद मकान का सर्च किया गया तो अंदर दो शव और बरामद किया गया।

यह भी पढ़े बलिया में Earphone लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...