पति ने खेती कर पत्नी को पढ़ाया, नर्स बनते ही प्रेमी संग मनाने लगी रंगरेलियां

पति ने खेती कर पत्नी को पढ़ाया, नर्स बनते ही प्रेमी संग मनाने लगी रंगरेलियां

Bahraich News : यूपी के बहराइच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी को लखनऊ में रखकर जेएनएम का कोर्स करवा कर नर्स बनाया। लेकिन प्रेम प्रसंग में पड़कर पत्नी ने घर आने से इंकार कर दिया है। पति दर-दर भटक रहा है। प्रकरण परिवार न्यायालय तक पहुंच गया है।मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र का है।

पंकज कुमार ने बताया कि साल 2018 में उनका विवाह थाना क्षेत्र की ही निवासी एक युवती के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनकी पत्नी ने पढ़ाई करने की इच्छा जताई। पंकज ने बताया कि वह किसान हैं, फिर भी पत्नी को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। वह अपनी पत्नी का दाखिला राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज में साल 2019 में जेएनएम कोर्स के लिए कराया। वह पढ़ाई पूरी कर नर्स बन गयी।

इस दौरान वर्ष 2021 में उनकी एक बेटी भी हुई। वहीं पढ़ाई के दौरान उनकी पत्नी प्रेम प्रसंग में पड़ गयी। पति ने खेती करके पत्नी की पढ़ाई की फीस जमा की। पंकज ने बताया कि उसने लगभग छह लाख रुपये खर्च कर पत्नी का जेएनएम का कोर्स पूरा करवाया। लेकिन कोर्स पूरा हो गया तो पत्नी ने घर आने से इंकार कर दिया। अपनी बेटी की भी परवाह नहीं की। पंकज का कहना है कि उसने अपनी को पढ़ाकर बहुत बड़ी गलती की है।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

उसकी पत्नी अब अपने प्रेमी के साथ रह रही है। उसने अपनी पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की। मासूम बेटी की दुहाई दी। लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। वहीं पंकज अपनी मासूम बेटी को लेकर अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए दर-दर भटक रहा है। पंकज ने इस मामले में फैमिली कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की है। पंकज का कहना है कि वह अपनी पत्नी की इस हरकत का बदला लेकर रहेगा। उसने मेरी और मेरी मासूम बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद