राज्य कर्मचारियों को मिला होली गिफ्ट, बढ़ा 4 फीसदी DA

राज्य कर्मचारियों को मिला होली गिफ्ट, बढ़ा 4 फीसदी DA

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि पर सहमति देकर 16 लाख राज्यकर्मियों को होली का तोहफा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों को अब 46 की बजाय 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। यह आदेश एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगा।

अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश मंगलवार को जारी किया। इस वृद्धि का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान में पदधारकों को मिलेगा। अप्रैल माह से हर माह महंगाई भत्ते के भुगतान पर सरकार के खजाने पर 215 करोड़ रुपये का भार आएगा। मार्च का व्ययभार 473 करोड़ आएगा। बताया जाता है कि सरकार जल्द ही पेंशनरों की महंगाई राहत में चार फीसदी वृद्धि का आदेश जारी करेगी।

सीएम योगी ने राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि पर सहमति दी है। महंगाई भत्ते का नकद भुगतान कर्मचारियों को मार्च महीने के वेतन (जो अप्रैल में मिलेगा) के साथ होने लगेगा। एक जनवरी से 29 फरवरी तक की देय अवशेष धनराशि अधिकारियों, कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी जो कार्मिक पीएफ खाते के सदस्य नहीं हैं, उनके पीपीएफ खाते में धनराशि जमा की जाएगी अथवा एनएससी के रूप में दी जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय