मालिक के घर को अपवित्र कर रही थी नौकरानी, VIDEO वायरल होने पर गिरफ्तार

मालिक के घर को अपवित्र कर रही थी नौकरानी, VIDEO वायरल होने पर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के फ्लैट में घरेलू सहायिका (नौकरानी) ने पेसाब मिले पानी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा दिया। उसकी यह करतूत फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसायटी का है। यहां पर रहने वाले व्यक्ति ने घर पर साफ-सफाई करने वाली मेड के खिलाफ बिसरख पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, महिला फ्लैट के कॉमन एरिया में करीब 30 सेकेंड तक पोछा लगाती है। कामन एरिया में पोछा लगाने के बाद वह पोछे के कपड़े को बाल्टी में धोने के लिए लाती है और उसी दौरान वह बाल्टी में पेशाब करती है। उसके बाद कपड़े को पानी में डुबोकर फ्लैट के अन्य हिस्से में करीब तीन मिनट तक पोछा लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और महिला को हिरासत में ले लिया है। शुरू में तो वह पुलिस के सामने पेशाब करने वाली बात से इंकार करती रही, फिर उसने सच कबूल करते हुए पानी की बाल्टी में पेशाब करने की बात मान ली। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद