रेलकर्मी सुरेश चन्द को मिला इमानदारी का इनाम

रेलकर्मी सुरेश चन्द को मिला इमानदारी का इनाम


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुये इससे बचाव एवं रोकथाम हेतु अनेक प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारी पूरे मनोयोग से लगे हुये हैं। देश व्यापी लाॅकडाउन के दौरान मालगाड़ियों एवं पार्सल गाड़ियों के साथ ही पिछले कुछ दिनों से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह स्थान पर पहुँचाने के लिए श्रमिक विशेष गाड़ियों का भी संचलन किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त इस विषम परिस्थिति में रेलकर्मियों द्वारा फेस मास्क एवं राहत सामग्री का जरूरतमन्दों में वितरण किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उनका मनोबल बढ़ाने हेतु प्रतिदिन ‘कोरोना वारियर्स आफ द डे' के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मई, 2020 को पूर्वोत्तर रेलवे पर 02 रेलकर्मियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

इज्जतनगर मंडल नियंत्रण कक्ष में मुख्य गाड़ी नियंत्रक/गुड्स के पद पर कार्यरत सुरेश चन्द ने लाॅकडाउन अवधि में निरन्तर समय पर कार्य पर उपस्थित होकर संरक्षित एवं उत्कृष्ट प्लानिंग कर मालागाड़ियों का संचलन कराया। इसके अतिरिक्त आपने लाॅकडाउन अवधि में अभी तक यथाशीघ्र खाली रेकों को उपलब्ध कराकर 95 रेकों में खाद्यन एवं चीनी का लदान कराने में सराहनीय योगदान दिया। इस प्रकार सुरेश चन्द ने इन विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन उत्कृष्ट तरीके से किया। सुरेश चन्द के इन सराहनीय कार्यों के लिये इन्हें इज्जतनगर मंडल का 'कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे' घोषित कर सम्मानित किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल