दुर्घटना कर भाग रही SUV की टक्कर से दो बाइकों में लगी आग, जिंदा जले चार युवक

दुर्घटना कर भाग रही SUV की टक्कर से दो बाइकों में लगी आग, जिंदा जले चार युवक

Ayodhya : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। होली खेलने के बाद दो बाइक पर सवार होकर चार युवक अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। हादसे में दो बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना घर पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

जिले के हैदरगंज थाना के गांव पारारामपुर के पास होली के दिन बाइक और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में होली खेल कर घर जा रहे चार युवको की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के पारारामपुर गांव के रहने वाले राम केवल 48), इंद्रजीत (32), राम सजीवन (42) तथा सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना के नया पुरवा निवासी जेठू (38) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने थाना हैदरगंज बैसुपाली गांव के रहने वाले बोलेरो चालक भास्कर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। टक्कर जबरदस्त होने के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई।

कार हैदरगंज की तरफ से कार चौरे बाजार की तरफ जा रही थी। कार ड्राइवर भास्कर उपाध्याय चला रहा था। रास्ते में रमवाकला अस्पताल के आगे उसने एक साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल चालक पाराराम निवासी अंकित (20) घायल हो गए। वहां पर मौजूद होली खेलने आए लोगों ने बाइक से भाग रही कार का पीछा किया। भास्कर उपाध्याय ने घबराहट में दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों बाइक में आग लग गई। मौके पर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, सीओ पियूष पाल, नायब तहसीलदार रामखेलावन के अलावा बीकापुर कोतवाली, तारुन, हैदरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करने में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा