माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग से होगी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की व्यवस्था, जेडी ने पत्र जारी कर इन विन्दुओं पर किया अलर्ट ; करे आवेदन

माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग से होगी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की व्यवस्था, जेडी ने पत्र जारी कर इन विन्दुओं पर किया अलर्ट ; करे आवेदन

Ballia News : संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मण्डल योगेन्द्र कुमार सिंह ने मण्डल में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मैनपावर (Outsourcing of Man Power) की आवश्यकता के मद्देनजर आवश्यक पत्र जारी किया है। कहा है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की व्यवस्था हेतु PCS FINTEC CONSULTANCY PRIVATE LIMITED HUSSAINGANJ LUCKNOW का चयन मण्डलीय समिति द्वारा किया गया है। परन्तु यह सूचना मिली है कि मण्डलीय समिति द्वारा चयनित फर्म के अलावा अन्य लोगों द्वारा फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है, जिसका संज्ञान कदापि न लिया जाय। इस प्रकार की फर्जी सूचना वायरल करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
 
शासनादेश का हवाला देते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा है कि आजमगढ़ मंडल में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मैनपावर (Outsourcing of Man Power) की आवश्यकता के दृष्टिगत आउटसोर्सिंग के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए PCS FINTEC CONSULTANCY PRIVATE LIMITED USSAINGANJ LUCKNOW का चयन किया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जनपद आजमगढ़, मऊ एवं बलिया में चतुर्थ श्रेणी के पद पर चयन हेतु PCS FINTEC CONSULTANCY PRIVATE LIMITED HUSSAINGANJ LUCKNOW द्वारा विज्ञापित पदों पर ही आवेदन करें। समस्त अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल का अवलोकन करते रहें।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह