सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Lucknow News : खुर्रमनगर में स्कूटी और साइकिल में आमन-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार इंजीनियर अंशुल शर्मा (36) की मौत हो गई। वहीं, साइकिल सवार घायल हो गया। हादसा देख अफरा- तफरी मच गई। 15 दिसंबर को उसकी शादी हुई थी। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। विकासनगर निवासी अंशुल शर्मा साफ्टवेयर इंजीजियर थे। आशियाना स्थित कंपनी में वह नौकरी करते थे।

रात वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। वह सुग्गामऊ रोड स्थित चांदन के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही साइकिल से टक्कर हो गई। साइकिल पर दूध के केन लदे थे। अचानक हुई टक्कर से अंशुल के सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेढ़ माह पहले ही अंशुल की शादी स्वाति के साथ हुई थी। आसपास के लोगों के मुताबिक हेलमेट न लगाए होने से अंशुल के सिर में गंभीर चोट आ गई। हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर के मुताबिक तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी स्वाति शव देख बेसुध हो गईं। होश आने पर वह यही रट लगाए थी कि सात जन्मों तक साथ निभाने का वायदा किया था। इतनी जल्दी छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी