यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले डीएम

यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले डीएम

IAS Transfer in UP : योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेर बदल किया है। सोमवार देर रात 9 के बाद अब मंगलवार को अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा और कन्नौज के जिलाधिकारियों समेत 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जारी किए गए आदेश में अयोध्या के डीएम चन्द्र विजय सिंह अब विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास बनाए गए हैं।

चंदौली के डीएम रहे निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम बनाया गया है। इसी तरह जौनपुर के सीडीओ सीलम साईं तेजा को प्रयागराज का नगर आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ जौनपुर, अमेठी की डीएम निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन की निदेशक बनाया गया है। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को डीएम अमेठी,उच्च शिक्षा विभाग के उच्च सचिव शिपु गिरि को सहारनपुर नगर आयुक्त, राष्ट्र आयुष मिशन के निदेशक महेंद्र वर्मा को रेरा सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके अलावा कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को डीएम इटावा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को डीएम कन्नौज, इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम निधि श्रीवास्तव का तबादला विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर किया गया है। सीडीओ मुजफ्फरनगर संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर, मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को सीडीओ मुजफ्फरनगर और प्रतीक्षारत आईएएस राजकुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

पीसीएस अफसरों की भी तैनाती
योगी सरकार ने संभल की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मंगलवार को तीन और पीसीएस अधिकारियों की तैनाती की। पीसीएस अधिकारियों में सुधीर कुमार को एसडीएम अलीगढ़ से नगर मजिस्ट्रेट संभल, विकास चंद्र एसडीएम कुशीनगर से एसडीएम संभल और आशुतोष तिवारी एसडीएम बस्ती से एसडीएम संभल बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद