फंदे से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, तीन दिन से गायब थे दोनों

फंदे से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, तीन दिन से गायब थे दोनों

UP News : अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक निवासी 20 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोरी के शव गांव के पास आम के पेड़ पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले हैं। दोनों तीन दिन से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। दोनों करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग में थे और शादी करना चाहते थे। किशोरी के परिजन इसके खिलाफ थे।ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि युवक का गांव के 16 वर्षीय किशोरी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। पिछले तीन दिन से किशोरी घर से लापता हो गई थी और युवक भी घर से गायब था। परिजन दोनों की तलाश रहे थे। बेटी के गायब होने की सूचना देने के लिए परिजन शनिवार रात थाने में भी गए थे।

युवक और उसके परिजनों के खिलाफ बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार को किशोरी और युवक का शव गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक आम के बाग में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

 

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी