बलिया में ऐसा ! शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया युवक, चार नामजद ; पुलिस मौन

बलिया में ऐसा ! शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया युवक, चार नामजद ; पुलिस मौन

हल्दी, Ballia News : हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को गांव के ही एक महिला के सहयोग से गड़वार थाना क्षेत्र का एक युवक भगा ले गया है। इसकी शिकायत करते हुए लड़की के पिता ने हल्दी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 363, 366ए, 120बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की उदासीनता के कारण आज तक लड़की बरामद नहीं हो सकी है। लड़की का पता न चलने से परिवार डरा हुआ है।

लड़की के पिता द्वारा दिये गए तहरीर में कहा गया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गाँव निवासी सूरज राम पुत्र राम जन्म राम शादी का झांसा देकर मेरे पड़ोसी व अन्य की मदद से 24 अप्रैल 2023 को भगा ले गया। हल्दी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 363, 366ए, 120बी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से परिजन डरे हुए हैं कि कहीं उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट