बात बलिया की... मंदबुद्धि युवती के साथ युवक ने किया घिनौना काम, जानकर रह जायेंगे दंग

बात बलिया की... मंदबुद्धि युवती के साथ युवक ने किया घिनौना काम, जानकर रह जायेंगे दंग

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की अनसूचित जनजाति की मंदबुद्धि युवती के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा पिछले एक वर्ष से डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, युवती के गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाने तथा गर्भपात नहीं कराने पर जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गाली देने का भी आरोप है। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता अनुसूचित जनजाति की है। साथ ही मंदबुद्धि है। पिछले एक साल से शारीरिक शोषण और गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए दबाव गर्भपात नहीं कराने पर जातिसूचक गाली देने व मारने पीटने की तहरीर मिलने पर जांच की गई तो युवती सात महीने की गर्भवती बताई गई। इस प्रकरण में धारा 376, 504, 506 भारतीय दंड विधान व 3 (1) द, 3(1) ध व 3(2) व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे