9 मार्च को बलिया में दर्जनों विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे परिवहन मंत्री करेंगे परिवहन मंत्री

9 मार्च को बलिया में दर्जनों विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे परिवहन मंत्री करेंगे परिवहन मंत्री

बलिया: नगर विधानसभा में पर्यटन व रोडवेज बस स्टैंड से लेकर दर्जनों महत्वपूर्ण सड़कों तक का शिलान्यास शनिवार (9 मार्च) को परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह विधि विधान से करेंगे। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करीब दो वर्षों के अपने कार्यकाल में हुए लगभग तीन सौ कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

इसमें बलिया रोडवेज बस स्टैंड के साथ ही भरौली बस अड्डे का भूमि पूजन होगा। बलिया बस अड्डे के निर्माण के लिए कुल 155 करोड़ रुपये की परियोजना है जिसमें पहले फेज में 49 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा शंकरपुर-हनुमानगंज, जगन्नाथ चौधरी की मूर्ति से महावीर घाट आदि सौ से अधिक सड़कों का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही पर्यटन विभाग से स्वीकृत दर्जनों कार्यों का भूमि पूजन होगा। समस्त कार्यक्रम का आयोजन रोडवेज बस स्टैंड पर होगा जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय