बलिया में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, राजस्व कानूनगो व लेखपालों का प्रशिक्षण शुरू, जानिए इसके लाभ

बलिया में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, राजस्व कानूनगो व लेखपालों का प्रशिक्षण शुरू, जानिए इसके लाभ

Ballia News : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बलिया के द्वारा आपदा प्रबंधन जन जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गंगा बहुउद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट, बलिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसमें आपदा से बचाव संबंधित वीडियो क्लिप प्रदर्शित किया गया। रीवा कंपनी के सीएसआर फंड से जनपद के 50 आपदा मित्र वॉलिंटियर्स को सोलर पैनल और टैबलेट दिया जाना था, जिसमें से मौके पर 20 लोगों को यह उपहार दिया गया।

कार्यक्रम में मास्टरट्रेनरों के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों, राजस्व कानूनगो एवं लेखपालों को आपदा से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाएंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन स्तर से लोगों में जागरूकता के लिए यह आदेश जारी किया गया है। कहा कि विभिन्न मौसम में विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदा संबंधी समस्याएं आती हैं। गर्मी में लू एवं हिट वेब, बरसात के दिनों में बिजली गिरना, बाढ़ की समस्या व ओलावृष्टि, ठंड के दिनों में पाला, कोहरा तथा समय-समय पर भूकंप के झटके भी आते हैं।

इन्हीं सब संकट भरी परिस्थितियों में बचाव हेतु सभी ग्राम स्तर के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को जागरूकता संबंधी यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि आप लोग ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर कार्यशाला आयोजित करेंगे और ऑडियो एवं वीडियो क्लिपिंग, आपदा से बचाव संबंधित पोस्टर, राइटिंग पैड, आपदा मैन्युअल पुस्तक सहित अन्य उपकरणों के माध्यम से आपदा से बचाव संबंधी जानकारी मुहैया कराएंगे।

यह भी पढ़े शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं

इसीलिए प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को आईईसी मैटेरियल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस जन जागरूकता से लोगों की सोच में जरूर बदलाव आएगा और वे लोग दैवीय आपदा के समय अपना महत्तम बचाव कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायती राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़े बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal 7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
मेषदांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और...
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल