Ballia News : लड़कियों को देखकर कॉमेंट करने व अश्लील गाना गाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Ballia News : लड़कियों को देखकर कॉमेंट करने व अश्लील गाना गाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

बलिया : चितबड़ागांव थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को देखकर कमेन्ट करने तथा लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मिशन शक्ति फेज-05 के तहत लगातार महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति पुलिस टीम की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान, चौराहों, बाजारों व गांव में प्रतिदिन गोष्ठी कर जागरूक किया जा रहा है।

इसके साथ ही पुलिस की एन्टीरोमियों टीम भी एक्टिव है, जिनके द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थान जहां महिलाओं-बालिओं का आना जाना अधिक है, वहां पर ड्यूटीरत रहते हैं, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी सादे वस्त्र में रहते हैं, ताकि महिलाओं-बालिकों की सुरक्षा की जा सकें। इसी क्रम में चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति व एन्टीरोमियों अभियान के दृष्टिगत महिलाओं-बालिकाओं को देखकर कमेन्ट करने तथा लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने वाले आदित्य यादव पुत्र रामजी यादव (निवासी : रामपुर चिट, थाना चितबड़ागांव, बलिया), विजेन्द्र यादव पुत्र विजय शंकर यादव (निवासी : खमीरपुर डीह, थाना चितबड़ागांव, बलिया) व अभिषेक यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव (निवासी : रामपुर चिट, थाना चितबड़ागांव, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक प्रिया मौर्या, महिला कां. प्रिया सिंह व होम गार्ड रमेश शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल