बलिया में बोलेरो और तीन बाइकों के साथ तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

बलिया में बोलेरो और तीन बाइकों के साथ तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी की तीन बाइक व तमंचा-कारतूस के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक वंश बहाहुर सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी गोपाल चक (ताजपुर डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर), सिद्धार्थ सिंह उर्फ अमन सिंह पुत्र स्व. विनय सिंह (निवासी ताजपुर डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर) व चंदन गुप्ता उर्फ विमलेश गुप्ता पुत्र स्व. भरत प्रसाद गुप्ता (निवासी नीरुपुर थाना हल्दी, बलिया) को प्रधानपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 
अभियुक्त अभिषेक यादव व सिद्धार्थ सिंह के कब्जे से एक-एक तमंचा व जिन्दा कारतूस तथा एक बोलेरो (UP 60 T 8252) तथा तीन बाइक UP60AY1613 TVS अपाचे,  UP60V5748 बजाज पल्सर व UP60N 9202 HERO HONDA ग्लैमर बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी। पुलिस ने अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी गोपाल चक (ताजपुर डेहमा) थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर।
2. सिद्धार्थ सिंह उर्फ अमन सिंह पुत्र स्व. विनय सिंह निवासी ताजपुर देहमा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर।
3. चंदन गुप्ता उर्फ विमलेश गुप्ता पुत्र स्व. भरत प्रसाद गुप्ता निवासी नीरुपुर थाना हल्दी जनपद बलिया।
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पुलिस टीम में उप निरीक्षक वंश बहादुर सिह व गणेश पाण्डेय, हेड कां. रामपति यादव, अरविन्द त्रिपाठी व नन्दलाल यादव, कां. विवेकानन्द सिंह व अजीत सिंह शामिल रहे। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश