बलिया के इस अफसर को फोन पर मिली धमकी !

बलिया के इस अफसर को फोन पर मिली धमकी !

बलिया : सरकारी प्रवर्तन कार्य के दौरान खुद को माध्यमिक शिक्षा का सचिव बताकर अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले के खिलाफ खान निरीक्षक जितेश कुमार की तहरीर पर नरहीं पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। नरही थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

खान निरीक्षक जितेश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया हैं कि मैं खान निरीक्षक बलिया के पद पर तैनात हूं। 10 फरवरी की सुबह मैं रूटीन सरकारी प्रर्वतन का कार्य कर रहा था। इसी बीच अज्ञात दो फोन नम्बर से मेरे मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने अपना नाम सतीश बताते हुए स्वयं को माध्यमिक शिक्षा मंत्री का सचिव बताया। फिर अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम्हारे द्वारा नरहीं में अवैध रूप से बालू का खनन कराया जा रहा है। मेरे द्वारा बताया कि ग्राम बेलसीपाह नौबरार में पांच वर्षो का सफेद बालू का खनन पट्टा हुआ तो उसने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए खनन कार्य बंद कराने धमकी दी। खान निरीक्षक ने उस व्यक्ति का नाम व दोनों मोबाइल नम्बर की जानकारी पुलिस को देते हुए नरहीं थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय