हाई मास्ट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे बलिया के ये चिन्हित क्षेत्र

हाई मास्ट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे बलिया के ये चिन्हित क्षेत्र

बलिया : ओएनजीसी फ्रंटियर बेसिन देहरादून CSR के सौजन्य से संस्था आरुही विकास संस्थान (AVS) ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के मार्गदर्शन में जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई। इन लाइटों के लगने से स्थानीय लोगों को रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा।  

संस्था के सहयोग से माल्देपुर मोड़, मिनी औद्योगिक क्षेत्र बनरही (दो लाइट), चंद्रशेखर उद्यान (एक लाइट) और पुलिस लाइन बलिया में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गईं। इन क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या दूर होने से आमजन, यात्री, दुकानदार और स्थानीय निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। पुलिस लाइन में स्थापित हाई मास्ट लाइट की अपर पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य जनपद में किए जाने चाहिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

संस्था के पदाधिकारी अखिलेश सिंह तथा लवकुश यादव ने बताया कि इस पहल से रात्रि के समय आवागमन में आसानी होगी और लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए ओएनजीसी तथा आरुही विकास संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सुविधा लंबे समय से आवश्यक थी। यह CSR पहल न केवल शहर के विकास में मददगार होगी, बल्कि सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार