बलिया : स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

बलिया : स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

बलिया : शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां एक प्रधानाध्यापक स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए मऊ लेकर चले गये। वहां उपचार भी शुरू हुआ, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उनकी सांसे थम गयी। इस घटना से घर-परिवार ही नहीं, पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है। 
 
नगरा थाना क्षेत्र के ईनामीपुर गांव निवासी दीनानाथ पांडेय शिक्षा क्षेत्र नगरा के ही प्राथमिक विद्यालय जेठवार पर बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत थे। गुरुवार को वे रोज की तरह स्कूल पहुंचे। सब कुछ ठीक था। इसी बीच, प्रधानाध्यापक स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक की मौत मऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी। मौत का कारण  ब्रेन हेम्रेज बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापक की असमय मौत से परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मची है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय