OMG ! बलिया में ऐसा... पति गया परदेस, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

OMG ! बलिया में ऐसा... पति गया परदेस, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

बैरिया, बलिया : पति के रहते पत्नी ने दूसरी शादी रचाकर अलग दुनिया बसा ली। परदेस से लौटा पति अब न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब एक वर्ष पहले हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी होने के कुछ महीने बाद पति कमाने के लिए बाहर चला गया। पत्नी मायके आई और अपने घर के लोगों को पति को पसंद नहीं करने की बात बताई। आरोप है कि मायके वालों ने गुपचुप तरीके से उसकी शादी दूसरे जगह कर दी है।

उधर, पति परदेस से कमाकर आया तो उसे जानकारी हुई कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी रचा ली हैं। परेशान पति दोकटी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी मायके जाते समय लाखों रुपए के सोना चांदी के आभूषण भी साथ लेते गई हैं। परेशान युवक ने पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा