बलिया : राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को मिला प्रतिभा सम्मान

बलिया : राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को मिला प्रतिभा सम्मान

Ballia News : राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में सफलता की उड़ान भरने वाले शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के विद्यालयों ने अपने मेधावियों के लिए मंगलवार को विद्यालय पर समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने प्रतिभावानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के टिप्स दिये। 

IMG-20240430-WA0035

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा ने सफलता प्राप्त करने वाले रोशन वर्मा, प्रियंका पाल, सीमा वर्मा, प्रदुम्मन राजभर, देव गुप्ता, जूही के सम्मान में समारोह का आयोजन कर शिक्षकों ने उनके हौसले को बढ़ाया। अपने लाडलों को माला पहनाने के साथ ही मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जितेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार तिवारी, शौकत अली, जन्मेजय तिवारी, निता सिंह, आकांक्षा सिंह, इंदु राय, जयप्रकाश यादव, नाजिया बेगम उपस्थित रही।

यह भी पढ़े बलिया में जनपदीय बाल क्रीड़ा का शानदार आगाज, जानिएं किन-किन ब्लाकों का रहा दबदबा

इसी क्रम में कंपोजिट कैथौली पर समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले तीन छात्रों को मेंटर मुन्ना चौरसिया और संतोष कुमार चौबे ने गिफ्ट प्रदान करने के साथ साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े 'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' थीम पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जानिएं टैगलाइन

Ballia News

कंपोजिट विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेरुआरबारी पर सम्मान समारोह का आयोजन मेंटर आराधना मिश्रा और दीक्षा मैम के मार्गदर्शन में किया गया। इस विद्यालय से 3 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया है, जिन्हें विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविंद शुक्ला, शर्मिला देवी, विनायक शरण सिंह, बब्बन यादव, राजेश चौधरी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। मिशन शिक्षण संवाद के अजीत कुमार सिंह ने समस्त सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ब्लॉक के समस्त शिक्षक साथियों को बधाई दी। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल