Ballia News : फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर SDM शख्त, 24 गांवों में लगा रजिस्ट्रेशन कैंप

Ballia News : फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर SDM शख्त, 24 गांवों में लगा रजिस्ट्रेशन कैंप

बैरिया, बलिया : सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फॉर्मर रजिस्ट्रेशन तहसील कर्मियों के लिए गले की फांस बन गई है। ऐसे में एक्शन में आए उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को निर्देशित किया है। चेताया है कि ऐसा नहीं होने पर संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उप जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को तहसील क्षेत्र के 24 गांवों में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी ब्लॉक कर्मीयो ने भाग लिया और गांव में किसानों का पंजीकरण किया। गांवों में लेखपाल तैनात किए गए। राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसीलदार को इन फॉर्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि हर हाल में हमें शत् प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना है।

अभी कुल 47000 किसानों में से महज 25000 किसानों का का ही पंजीकरण हो पाया है। इसमें कहीं से किसी मातहत का किंतु परंतु नहीं चलेगा। जिन गांवों में आज फार्मर रजिस्ट्रेशन का कैंप आयोजित किया गया है। उसमें मिर्जापुर, चकिया, मुरली छपरा, इब्राहिमाबाद ऊपरवार, जगदेवा,गोपाल नगर, भगवानपुर, दया छपरा, मधुबनी, उमती, बहुआरा, चांदपुर, हनुमानगंज,टेंगरही, चांद दियर, गंगापुर सुरेमनपुर, भोलापुर, दलकी, करमानपुर, गोन्हिया छपरा, कोटवा, श्रीनगर, बैजनाथपुर गांव शामिल है। तहसीलदार मनोज राय, नायब तहसीलदार रजनीश सिंह घूम-घूम कर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए उत्साहवर्धन किया है। आग्रह किया कि यह आपके हित में है। सरकारी लाभ पाने के लिए आप इसे अवश्य कराये। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मैं स्वयं इसके लिए गांव में जाऊंगा और किसानों से संवाद करूंगा।

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की गति बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक कर्मी, जन सेवा केंद्र संचालक आदि के साथ बैठक की गई थी। बैठक में यह तय हुआ था कि बगैर गांवो में कैंप लगाए फार्मर रजिस्ट्रेशन की गति नहीं बढ़ेगी। परिणाम स्वरूप गुरुवार को 24 गांवो में कैम्प का आयोजन किया गया है,और रोस्टर के हिसाब से तहसील के हर गांवो में कैंप का आयोजन होगा। किसान अपना पंजीकरण कर लेंगे तो सरकारी सहायता लेने में सहूलियत होगी।
आलोक प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या