बलिया में फिर बदला स्कूल संचालन का समय, बीएसए ने जारी किया नया आदेश
On



बलिया : बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी बलिया के आदेश के अनुपालन में "उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय व मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों को प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक संचालित करने का आदेश निर्गत किया है।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 तक "उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय व मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 11.30 बजे तक होगा, जबकि 29 अप्रैल 2024 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से 1:00 बजे तक संचालित किया जायेगा। बीएसए ने कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।

Related Posts
Post Comments

Latest News
07 Mar 2026 10:42:39
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...


Comments