बलिया : श्रद्धांजलि सभा में प्रधान आलोक सिंह बब्लू की स्मृतियों को किया नमन

बलिया : श्रद्धांजलि सभा में प्रधान आलोक सिंह बब्लू की स्मृतियों को किया नमन

Ballia News : ब्लाक प्रधान संघ की ओर से गुरूवार को ब्लाक के ड्वाकरा हाल में खरौनी गांव के प्रधान व ब्लाक प्रधान संघ के संरक्षक आलोक सिंह बब्लू की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। होली के दिन ही बब्लू का आकस्मिक निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने आलोक सिंह बब्लू के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्हें सच्चे जनसेवक, नौजवानों के आदर्श, गरीबों के मसीहा तथा सहृदय इंसान बताया। कहा कि वे समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोगों की हमेशा मदद करते थे। 

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष नीतिश पाण्डेय रंजन, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, फागू यादव,अनिल यादव, राजू सिंह, विनय सिंह, दीपक  सिंह,विजय बहादुर सिंह, प्रतुल ओझा, अभिजीत तिवारी सत्यम, ध्रुव तिवारी, अवधेश पाण्डेय, लवकुमार सिंह, दया शंकर राजभर, राकेश वर्मा, मुन्ना सिंह, विनीत सिंह, कृष्ण कान्त सिंह, सीटू सिंह, ईशा सिंह व यशी सिंह आदि थे।अध्यक्षता अवध पूरी तथा संचालन प्रेम सिंह ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी