Road Accident in Ballia : बाइक और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत ; चार घायल

Road Accident in Ballia : बाइक और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत ; चार घायल

बलिया। गड़वार-बलिया मार्ग के बनरही गांव के सामने शुक्रवार की शाम बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला व एक युवक को भर्ती कर लिया गया। वहीं, मामूली रूप से घायल दो युवकों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। 

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन तथा स्कूटी पर महिला समेत तीन लोग सवार थे। बाइक बलिया से गड़वार की ओर जा रही थी, जबकि स्कूटी सवार गड़वार से बलिया की ओर आ रही थी। जैसे ही ये लोग गड़वार-बलिया मार्ग के बनरही गांव के सामने पहुंचे थे, तभी दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे जगदरा निवासी अर्जुन राम (45) की मौत हो गई। वहीं बनरही निवासी गुड़िया व अंजनी कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य दो युवकों को प्राथमिक उपचार के ​बाद छोड़ दिया गया। उधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित