वापस हुआ Cyber Fraud में डूबा 1.95 लाख, Thanks बलिया पुलिस

वापस हुआ Cyber Fraud में डूबा 1.95 लाख, Thanks बलिया पुलिस

बलिया : साइबर क्राइम टीम ने दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा निवासी दुर्गेश कुमार यादव को बड़ी खुशी दी है। टीम ने दुर्गेश के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी कर निकाले गये एक लाख 95 हजार 200 रुपये उनके खाते में वापस करा दिया है। मामला 20 नवम्बर 2024 का है। वादी मुकदमा दुर्गेश कुमार यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ने साइबर क्राइम थाना कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि वादी मुकदमा के यूनियन बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 195200 रुपये (एक लाख पन्चानवे हजार दो सौ रूपये) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। 

तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने धारा-66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही शुरू कर दिया। फलस्वरूप शुक्रवार को वादी दुर्गेश कुमार यादव के बैंक खाते में सम्बन्धित नोडल से समन्वय स्थापित करते हुए धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि एक लाख 95 हजार दो सौ रूपये वापस करा दिया। वादी मुकदमा दुर्गेश कुमार यादव ने बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

साइबर क्राइम पुलिस टीम में अंशुमान यदुवंशी प्रभारी थाना साइबर क्राइम, राकेश उपाध्याय प्रभारी मानिटरिंग सेल, योगेन्द्र प्रसाद सिंह थाना साइबर क्राइम, मुख्य आरक्षी मो. जफर थाना साइबर क्राइम, मो. इमरान थाना साइबर क्राइम, आरक्षी अमरनाथ मिश्र साइबर सेल, अमर बहादुर यादव थाना साइबर क्राइम, कुलदीप दूबे थाना साइबर क्राइम, शनि यादव थाना साइबर क्राइम, महिला आरक्षी काजल शुक्ला साइबर सेल शामिल रहे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal