UP के नेता प्रतिपक्ष ने देश के दर्जनभर मुख्यमंत्रियों को लिखा खत ; बलिया के लिए रखी ये मांग

UP के नेता प्रतिपक्ष ने देश के दर्जनभर मुख्यमंत्रियों को लिखा खत ; बलिया के लिए रखी ये मांग


बलिया। देश के सभी हिस्सों में लॉकडाउन के कारण फंसे बलिया जनपद के मजदूरों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अलग-अलग पत्र लिखा है। उन पत्रों के साथ नेता प्रतिपक्ष ने कुछ जगहों पर फंसे प्रवासी मजदूरों का नाम एव स्थानीय पता की सूची भी प्रेषित किया है।

उत्तराखण्ड, गोआ, महाराष्ट्र, दमन, द्वीप, केरल, कर्नाटक, पशिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, असम, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों को भी पत्र लिख कर वहां बेहाल मजदूरों की ब्यथा बताई है। पत्र में अपने घर रह रहे उन कामगारों के परिवार के हालत का भी उल्लेख किया गया है। पत्र में बड़े ही मार्मिक भाव से बलिया जनपद के मजदूरों को बलिया तक पहुंचाने का आग्रह रामगोविन्द चौधरी ने किया।

नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस सम्बंध में एक पत्र 15 दिन पूर्व में भी देश के गृहमंत्री को लिखा गया था। पुनः 4 दिन पहले एक पत्र  लिखा गया है। उनसे भी बलिया के लोगो को सुरक्षित घर भेजवाने हेतु सभी प्रदेशो को निर्देश देने का आग्रह किया गया है। उक्त सभी पत्रों को आज समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस को जारी करते  हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की एव प्रदेश की सरकार मजदूर एवं गरीब बिरोधी है, तभी तो देश का गरीब, मजदूर 1000 और 2000 km कड़े धूप में छोटे-छोटे बच्चो को साथ लेकर पैदल चल पड़े है। जगह-जगह इनका स्वगत पुलिस की लाठियों से कराया जा रहा है। देश का गरीब रोटी के लिए तड़प रहा है। सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने और देश के बड़े-बड़े सरकारी संस्थओं को निजी हाथों को औने पौने दाम पर बेचने को आतुर है। यह इस देश का दुर्भाग्य है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया