बलिया : तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री के नेतृत्व में निकला सपा का जुलूस

बलिया : तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री के नेतृत्व में निकला सपा का जुलूस


सिकंदरपुर, बलिया। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को सपा नेता व पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील के भ्रष्टाचार के खिलाफ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तहसील व थाना दलाली का अड्डा बन गया है। खुलेआम आम जनता व गरीबों से धन उगाही की जा रही है।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी द्वारा फरियादियों के साथ लगातार बदसलूकी किया जा रहा है। इसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।बेल्थरा रोड स्थित लालू शर्मा के आवास निकला यह जुलूस सिकंदरपुर होते हुए कार्यकर्ताओ के साथ बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत करायेगा। तत्पश्चात उनको ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस दौरान, डॉ मदन राय, रामजी यादव, अनन्त मिश्रा, भीष्म यादव, चंद्रमा यादव, मुन्नीलाल यादव, नुरुल हसन, अतुलेश यादव, जितेश वर्मा, फैजी अंसारी, तारिक अजीज, अभिषेक तिवारी, हरिंदर पासवान, राजकुमार यादव, राहुल राय आदि उपस्थित रहे।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक