बलिया : चोरों ने खंगाला शिक्षक का घर और...

बलिया : चोरों ने खंगाला शिक्षक का घर और...


बलिया। लॉक डाउन के बीच चोर सक्रिय होता दिख रहे है, तभी तो एक ही रात तीन घटनाएं सामने आयी। हालांकि चोरों को एक जगह सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

केस नम्बर 01

सदर कोतवाली क्षेत्र के भृगुआश्रम में चोंरो ने अवकाश प्राप्त शिक्षक उमाशंकर शुक्ल वर्षो से भृगुआश्रम में किराए के मकान में रहते हैं। दो दिन पहले अपने गांव सपरिवार मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी (शुक्ल छपरा) चले गए थे। इनका लड़का राजेश शुक्ल 29 अप्रैल की सायं भृगुआश्रम स्थित आवास पर पहुंचा तो दंग रह गया। घर में रखे लाखों रूपये मूल्य के आभूषण और पचास हजार नकद गायब थे। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

केस नम्बर 02

फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली थम्हनपुरा मार्ग पर संग्राम कुमार के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी चौकी, चारपाई, दो पंखा व बोरे में रखा चना सहित अन्य समान चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर चोरों की तलाश में जुट गई। 

केस नम्बर 03

भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर बाजार में बुधवार की देर रात चोरों ने नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहां निवासी अंगद गोड़ की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का ताला तोड़कऱ चोरी का प्रयास किया। सुबह दुकानदार को इसकी जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी हैं। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर