शराब का अवैध कारोबार करती महिला धराई

शराब का अवैध कारोबार करती महिला धराई



सुखपुरा(बलिया)। थानाक्षेत्र के कुम्हिया गांव में रविवार को पुलिस ने छापा मारकर एक घर से अपमिश्रीत शराब व अन्य सामग्री बरामद किया।शराब बेच रही महिला व युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलर भेज दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को जानकारी मिली की कुम्हिया में कांती देवी पत्नी घूरा राजभर अवैध शराब बनाने व बेचने का कार्य करती है। इसकी भनक लगते ही थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ रविवार की शाम छापा मारा तो तीन जरकिन में करीब चालीस लीटर अपमिश्रित शराब बरामद किया तथा उसी स्थान से यूरिया, नौशादर व फिटकरी भी पुलिस ने बरामद किया। छापेमारी में महिला कान्ती देवी पत्नी घूरा राजभर सहित उसका सहयोग कर रहा एक युवक बैसहां निवासी जितेंद्र राजभर पुत्र महंगू राजभर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इस मामले मे पुलिस ने 60/72आबकारी एक्ट,272,273 भादसं में चलान कर दिया।

रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल