बलिया : जेईई मेन्स में पिनैकल टेक्नो स्कूल ने मारी बाजी, चमकें आठ छात्र, 98.79 पर्सेंटाइल के साथ तन्विका ओझा बनी टॉपर

बलिया : जेईई मेन्स में पिनैकल टेक्नो स्कूल ने मारी बाजी, चमकें आठ छात्र, 98.79 पर्सेंटाइल के साथ तन्विका ओझा बनी टॉपर

बलिया : नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी करते हुए जेईई मेन्स 2024 पहले सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट आते ही भृगु आश्रम स्थित पिनैकल टेक्नो स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल के 8 छात्र (तन्विका ओझा, रायान हमीदी, रवि मिश्रा, आकाश, यशवर्धन, आशुतोष, अंशिका तिवारी और अनुष्का) ने जेईई मेन्स क्वालीफाई किया है, जिसमें तन्विका ओझा 98.79 पर्सेंटाइल के साथ टॉप पर है। 

pts

पिनैकल टेक्नो स्कूल परिवार द्वारा बच्चों का माल्यार्पण करने के साथ ही मिठाई खिला तर मुंह मीठा कराया गया। बच्चों ने अच्छे परिणाम का श्रेय पिनैकल टेक्नो स्कूल के क्लास के नोट्स, टेस्ट सीटीज, रेगुलर एनालिसिस तथा डिटेल और डेप्थ स्टडी को दिया। पिनैकल के डायरेक्टर गीतेश पांडेय ने कहा कि बच्चों का अथक परिश्रम आखिरी रंग लाया। बलिया जिले से ऐसे रिजल्ट की कामना करना एक समय पर सपना जैसा लगता था, जो आज हकीकत बन गया है। डायरेक्टर प्रवीण पांडेय ने कहा कि भविष्य में हम जिले से और बेहतर परिणाम देने वाले है। जरूरत है कि जिले के छात्र और अभिभावक खुद और पिनैकल पर भरोसा दिखाएं l

यह भी पढ़े बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष

Pts

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

केमेस्ट्री टीचर कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि केमेस्ट्री स्कोरिंग सब्जेक्ट है। इसे बेहतर बनाकर अच्छा रैंक पाया जा सकता है। हम पिनैकल में केमेस्ट्री, फिजिक्स और मैथेमेटिक्स तीनों विषयों पर अच्छी रणनीति बनाकर काम करते है, जिस कारण सफलता आसान हो जाती है। तन्विका ओझा ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय पिनैकल टेक्नो स्कूल द्बारा किये गये कठिन परिश्रम, स्टडी मटेरियल, माता-पिता का स्नेह तथा देखरेख को दिया। संस्था की प्रिंसीपल प्रियंका पांडेय ने छात्रों को बुके देकर सम्मानित किया और इसी तरह नित नई ऊँचाइयों को छुने की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी