बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
On



Ballia News : दोकटी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि लालगंज निवासी 18 वर्षीय रवि तुरहा (18) पुत्र सुभाष तुरहा अपने सब्जी के खेत में काम कर रहा था। इसी बीच, अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर रवि बुरी तरह झुलस गया। पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से रवि के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...


Comments