बलिया में कोटा के लिए चुनाव, मतदान में नीतेश ने मारी बाजी

बलिया में कोटा के लिए चुनाव, मतदान में नीतेश ने मारी बाजी

हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी की ग्राम सभा सुल्तानपुर में अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को खुली बैठक हुई। शोरगुल व गहमा-गहमी के बीच तीन लोगों ने आवेदन किया, जिसमें एक आवेदन पेपर के अभाव में निरस्त कर दिया गया। वहीं, दो लोगों के बीच मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक 33 मत पाकर एक व्यक्ति का चयन किया गया।                   

गुरुवार को एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता की देख-रेख में खुली बैठक की गई। हालांकि गांव के एक सम्मानित व्यक्ति की आकस्मिक निधन होने के कारण ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे, जो लोग मौजूद थे वे लोग लगातार इस बैठक का विरोध करते रहे। उनका कहना था कि ज्यादातर लोग अंतिम संस्कार में चले गए है।

 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

इसलिए यह बैठक रद कर अगली तारीख घोषित किया जाए। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह चौथी बैठक है, टाली नहीं जा सकती है। इसके बाद आवेदन मांगा गया तो दो बजे तक नितेश कुमार, उमेश कुमार व दिनेश राम ने आवेदन किया। इसमें दिनेश राम का आवेदन पेपर के अभाव में निरस्त कर दिया गया। नितेश कुमार व उमेश कुमार के बीच मतदान हुआ।

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

गहमा-गहमी के बीच हुए मतदान में नितेश कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार राम 33 मत पाकर कोटेदार के लिए चुने गये। वहीं, उमेश कुमार को 27 मत पाकर संतोष करना पड़ा। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमला देवी, संपूर्णानंद, सचिव आनंद वर्मा, विनय सिंह, राजीव सिंह आदि रहे। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार अपने मातहतों के साथ शांति व्यवस्था कायम रखे।

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal 22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
मेषसकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत...
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां