चंद्रशेखर हॉफ मैराथन को लेकर बलिया एसपी से मिले नीरज शेखर

चंद्रशेखर हॉफ मैराथन को लेकर बलिया एसपी से मिले नीरज शेखर

बलिया : 19 अप्रैल को सद्भावना दौड़ के रूप में आयोजित होने वाले चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को आयोजन समिति के संरक्षक राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मुलाक़ात कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से बातचीत की।


नीरज शेखर ने एसपी से कहा कि मैराथन पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की गरिमा के अनुरूप होता है। इसमें देश के अलावा विदेशों से भी अंतर्राष्ट्रीय धावक आते हैं। साथ ही बलिया सिकंदरपुर स्टेट हाइवे पर करीब 21 किलोमीटर लम्बी दौड़ के दौरान खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था आवश्यक है। पूर्व के आयोजनों का जिक्र करते हुई राज्यसभा सांसद ने जितने पुलिस बल की आवश्यकता बताई, एसपी ने उस पर अपनी सहमति जताई।

उन्होंने कहा कि पूरे मैराथन मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मैराथन पूरी होने तक रूट डायवर्जन पर भी विचार किया जाएगा। जरूरत हुई तो दौड़ पूरी होने तक पचखोरा से स्टेडियम तक मार्ग को आम अवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। एसपी ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरूप पुलिस व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान एएसपी कृपाशंकर, मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, अजीत सिंह, धीरेन्द्र राय, मनोज शर्मा आदि थे।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली