मदर्स डे : ममता की है वो मूरत, मां...
On




मातृ दिवस विशेष
ममता की है वो मूरत
मां होती ही है बहुत खूबसूरत
तन को ओढ़े वही पुरानी साड़ी
कहां कोरा कहां गया पल्लू
कुछ का नहीं ध्यान
फिर भी सजी रहती है
चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान
ना कोई श्रृंगार ना ही कोई सजावट
मां जैसी भी रहे
इसकी सादगी में होती नहीं कोई मिलावट
पवित्र हो जाती है वो आत्मा
जिस पर सदा रहती है इसकी ममता
मिलता है सबसे ज्यादा दुलार
इसे ही तो कहते है मां का प्यार।
संध्या देवी
सहायक अध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय बाराडीह
शिक्षा क्षेत्र : नगरा, बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
10 Dec 2025 07:29:55
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...


Comments