बलिया में बहन के ससुराल आई किशोरी को गन पॉइंट पर अगवा कर गैंगरेप

14 year old girl gang raped in Ballia

बलिया में बहन के ससुराल आई किशोरी को गन पॉइंट पर अगवा कर गैंगरेप

Ballia News : दोकटी थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल में आई बिहार की रहने वाली एक किशोरी को कथित रूप से पिस्टल दिखाकर अपहरण करके उसके साथ सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक और दो अज्ञात के विरुद्ध रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

पुलिस के अनुसार बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी। किशोरी के बहनोई द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार 14 मार्च की रात्रि दस बजे किशोरी को पिस्टल दिखाकर सूरज सोनी और दो अन्य युवक उसका अपहरण कर लिया। तीनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने रविवार को रात्रि बताया कि इस मामले में किशोरी के बहनोई की तहरीर पर सूरज सोनी और दो अन्य अज्ञात युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2), 70 (2) व 351 (3) के साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5 जी और 6 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय