अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में जेएनसीयू बलिया ने लहराया परचम, कुलपति ने दी बधाई

अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में जेएनसीयू बलिया ने लहराया परचम, कुलपति ने दी बधाई

बलिया : सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आयोजित अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की टीम ने सभी प्रतियोगिताओं में रैंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्यपाल सचिवालय के आदेशानुक्रम में विभिन्न अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को द्वितीय चक्र की प्रतिस्पर्धा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आयोजित अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया। जेएनसीयू की टीम ने हर श्रेणी में अपनी प्रतिभा और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रैंक प्राप्त किए।

आशिया परवीन ने भाषण प्रतियोगिता में दूसरा, राहुल कुमार चौरसिया ने एकपात्रीय नाट्य प्रतियोगिता में दूसरा, मोनिका गुप्ता ने कविता लेखन प्रतियोगिता में तीसरा, नीलू यादव ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में तीसरा एवं नीलेश पांडेय ने देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जेएनसीयू के पाँचों विद्यार्थी 15 दिसंबर 2024 को राजभवन, लखनऊ में अंतिम चक्र की प्रतिस्पर्धा के लिए प्रतिभाग करेंगे जिसमें प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

जेएनसीयू के विद्यार्थी इन सभी प्रतिस्पर्धाओं में सम्मिलित होंगे। टीम का नेतृत्व डॉ. सरिता पांडेय, सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग एवं संयोजक, रंगमंच प्रकोष्ठ ने किया। सह-प्रबंधक के रूप में संतोष तिवारी, सहायक प्रोफेसर, संगीत विभाग ने जिम्मेदारी निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के संयोजक डाॅ. मनोज कुमार तथा आयोजन समिति के सदस्य डॉ. प्रवीन नाथ यादव और डॉ. सरिता पांडेय रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी