बलिया : देवी दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं की जीप पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बलिया : देवी दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं की जीप पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Ballia News : रामनवमी पर बिहार में डुमराव, महुआर आदि मंदिरों का दर्शन-पूजन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की जीप गंगा उस पार नियाजीपुर मोहन के डेरा के पास पलट गई। हादसे में बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ निवासी मां-बेटी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जीप चालक फरार हो गया।

बेदुआ निवासी मोती लाल अपने परिवार के साथ बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घर से बयासी पुल चौराहा पहुचे, वहां से बिहार जाने वाली सवारी गाड़ी (जीप) पर सवार होकर दर्शन के लिए निकल गई जीप अभी मोहन के डेरा के पास पहुंची थी, तभी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में माधुरी देवी (60) पत्नी मोती लाल वर्मा, रीना वर्मा (30) पुत्री मोतीलाल वर्मा व मोतीलाल के बहन की नातिन 15 वर्षीया डिंपी की मौत हो गई। दुर्घटना में मोतीलाल  (65) और उनकी बहन मुन्नी (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, जीप पलटने के बाद चालक फरार हो गया है। मौके पर पहुंची बिहार पुलिस ने दो शव को कब्जे में ले लिया है। एक शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया लाया है।

 

यह भी पढ़े बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े राजकीय पॉलिटेक्निक बॉसडीह में वार्षिक खेल उत्सव, दिखा जबरदस्त उत्साह

 

 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल