विजय संकल्प नामांकन सभा : बलिया में भाजपा के निशाने पर रहा इंडी गठबंधन

विजय संकल्प नामांकन सभा : बलिया में भाजपा के निशाने पर रहा इंडी गठबंधन

बलिया : सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा के मैदान में बुधवार को आयोजित विजय संकल्प नामांकन सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह संघर्ष राम मंदिर बनाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों तथा राम मंदिर को बेकार कहने वालों के बीच है। आज जहां हम वन जिला वन प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं, वहीं सपा ने अपने शासनकाल में वन जिला वन माफिया पैदा किया।

2004 से 2014 तक की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे पैमाने तोड़ने का काम किया था। 2014 में जब आप लोगों ने मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी, तब दुनिया ने भारत की वास्तविक ताकत को समझा। उन्होंने भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसमें विपक्ष तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है।

प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीतने की जिम्मेदारी मोदी जी और योगी जी ने हम लोगों को दी है। उसे हम लोगों को पूरा करना है। आप सभी इसके लिए संकल्प लें। उन्होंने भोजपुरी में लोगों से सीधा संवाद किया।

यह भी पढ़े बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

कहा कि प्रभात फेरी निकाले और लोगों को तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहभागी बने। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम लोग भारत को महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि मोदी को किसी तरह रोकना है, ताकि उनके परिवार की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। चारा, शराब और जमीन घोटालेबाज परेशान है। तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो देश के लोगों की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे।

यह भी पढ़े टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

प्रदेश सरकार की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हिंदू-मुसलमान और अगला-पिछला किये बिना आप तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाएं सलेमपुर से लेकर देश तक हैट्रिक लगाने का कार्य करें। सभा को सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, राजधारी, विधायक हंसु राम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, देवरिया जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ‌जिलाध्यक्ष‌ संजय‌ यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी